मुंबई के उद्यानों में मनपा स्कूलों के हजारों नन्हें चित्रकारों ने जब केनवास पर बिखेरा रंग

मुंबई के उद्यानों में मनपा स्कूलों के हजारों नन्हें चित्रकारों ने जब केनवास पर बिखेरा रंग

श्री बाला साहेब ठाकरे महापौर चित्रकला प्रतियोगिता ....

मुंबई के उद्यानों में मनपा स्कूलों के हजारों नन्हें चित्रकारों ने जब केनवास पर बिखेरा रंग

अद्भुत चित्रकारी से छात्रों ने दिखाई गजब की प्रतिभा, लोग रह गए दंग !

* संवाददाता

        मुंबई : बृहन्मुंबई मनपा द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट श्री बालासाहब ठाकरे महापौर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन संपूर्ण मुंबई के दर्जनों उद्यानों में एक साथ किया गया, जिसमें मुंबई के हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

    शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल व शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी की प्रेरणा, उप-शिक्षणाधिकारी श्रीमती संगीता तेरे व अधीक्षक मुख्तार शाह के मार्गदर्शन में मनपा के आर (सी) वार्ड द्वारा प्रशासकीय अधिकारी श्रीमती शोभा वडियार की देखरेख और नियोजन में  वीर सावरकर उद्यान बोरीवली ( पश्चिम ) में भी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें दो हजार सात सौ अट्ठासी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

  इस प्रतियोगिता में मध्यवर्ती उप शिक्षणाधिकारी श्रीमती सुजाता खरे, प्रशासकीय अधिकारी श्रीमती शोभा वडियार,कला अकादमी की निदेशक श्रीमती मंजरी राउत, पूर्व नगरसेविका श्रीमती अंजली खेडेकर,पूर्व नगर सेवक प्रवीण शाह तथा श्रीमती राधिका सहित अनेक मनपा अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

   कार्यक्रम के संयोजन और नियोजन व्यवस्था में प्रधानाध्यापक सुरेश मिश्र, वरिष्ठ शिक्षक राजेश सिंह,विनय सिंह, मुख्याध्यापिका श्रीमती गीता कनवजे, श्रीमती संगीता जैसवार, श्रीमती संगीता वडे, श्रीमती गुरमीत चावला, श्रीमती सूचना संख्ये, श्रीमती कविता माने तथा सुधाकर सर सहित सैंकड़ों लोगों ने सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर (सी) वार्ड के लगभग सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।