पुस्तक "जंग ए आज़ादी के 75 शहीद" केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की सूची में
पुस्तक "जंग ए आज़ादी के 75 शहीद" केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की सूची में
- पुस्तक का विमोचन पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया था
* संवाददाता
कांदिवली : पुस्तक "जंग ए आज़ादी के 75 शहीद" अब केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित की जानेवाली पुस्तकों की सूची में शामिल किए जाने की घोषणा की गई है। यह पुस्तक सूची में शीर्ष से तीसरे स्थान पर है। इस पुस्तक का विमोचन उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया था। पुस्तक के लेखक कांदिवली स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के निवासी वेदप्रकाश प्रजापति हैं।
केंद्र सरकार द्वारा पुस्तक को अपनी प्रकाशन सूची में शामिल करने के कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है। उत्तर मुम्बई के साहित्य जगत के लिए यह हर्ष और गर्व की बात कही जा रही है।
जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस उत्कृष्ट और पठनीय पुस्तक का बखान करते हुए इसके लेखक वेदप्रकाश प्रजापति को पुनः बधाई और शुभकामनाएं दी है और कहा है कि केंद्र सरकार के इस कदम से अन्य प्रतिभाशाली लेखकों को ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। इसके साथ-साथ अधिक से अधिक नागरिकों को उत्कृष्ट पुस्तकों के पठन का मौका मिलेगा।
