हिंदी दिवस के लिए विशेष कविता -"हिंदी हमारी शान"

हिंदी दिवस के लिए विशेष कविता -"हिंदी हमारी शान"

हिंदी दिवस के लिए विशेष कविता

            हिंदी हमारी शान.....

            *******************

हिंदी हमारी शान है। 
लोगों की जहान है। 
भारतीय संस्कृति का जान है। 
हिंदी हमारी शान है।। 


हिंदी लोगों की आत्मा है। 
वाणी उसका शरीर है। 
भाव उसकी पहचान है। 
हिंदी हमारी जान है।। 


हिंदी से मानवता की पहचान है। 
संस्कार उसका श्रृंगार है। 
हम सबको मिला वरदान है। 
भारतीय संस्कृति हमारी जान है।। 


हिंदी हमारा अधिकार है। 
पवित्र नदियों का भंडार है। 
इसमे बसी हमारी जान है। 
हिंदी हमारी शान है।। 
             
        * कवि :  वीरेंद्र तिवारी
              (   हिंदी प्रवक्ता )