रंगोली स्कूल टीसीएच के वार्षिक स्पोर्ट्स-डे में हितांश दूबे ने जीता सिल्वर मेडल ...

रंगोली स्कूल टीसीएच के वार्षिक स्पोर्ट्स-डे में हितांश दूबे ने जीता सिल्वर मेडल ...

रंगोली स्कूल टीसीएच के वार्षिक स्पोर्ट्स-डे में हितांश दूबे ने जीता सिल्वर मेडल ...

* वडोदरा संवाददाता

   वडोदरा ( गुजरात ) : वडोदरा स्थित रंगोली स्कूल टीसीएच के वार्षिक स्पोर्ट्स-डे का विशाल पैमाने पर आयोजन हुआ। इस आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।  स्पोर्ट्स-डे के इस आयोजन में थ्रो-बॉल प्रतियोगिता का भी समावेश था, जिसमें हिस्सा लेकर प्रतिभाशाली विद्यार्थी *हितांश मयंक दूबे* ने वहां हुए तगड़े मुकाबले में जोश और जीत के जुनून का परिचय देते हुए सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी पाई और दर्शकों की वाहवाही लूटने में कामयाब रहे। हालांकि उन्हें द्वितीय क्रमांक से संतोष करना पड़ा, पर उनके खेल का अंदाज दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

  हितांश दूबे को सोनाली जोशी मैम ने अपने हाथों मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। इस आयोजन के भाग्यशाली खिलाड़ी थे प्रियांश (1), हितांश (2) और स्वर्ण (3)।