पोइसर जिमखाना में स्थापित की गई एईडी मशीन ...
पोइसर जिमखाना में स्थापित की गई एईडी मशीन ...
- उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी रहे उपस्थित
* संवाददाता
कांदिवली : पोइसर जिमखाना और रोटरी क्लब ऑफ मुंबई, कांदिवली-वेस्ट के संयुक्त प्रयास से इंडक्शन एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन पोइसर जिमखाना में किया गया। इस अवसर पर हुए विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित थे। उन्होंने समारोह को संबोधित भी किया।

आयोजन में मुख्य अतिथि जनसेवक गोपाल शेट्टी और अन्य अतिथियों के हाथों डॉ अमोला पारेख, डॉ भावना वाडियावाला, डॉ. अल्पा मेहता, डॉ अनिता केरकर और डॉ महेंद्र वाडियावाला को सम्मानित किया गया।

देवसिंह साहनी और रघुनाथ प्रभु ने इस अवसर पर लाई गई एईडी मशीन को जनसेवक गोपाल शेट्टी और पोइसर जिमखाना के उपाध्यक्ष करुणाकर एस. शेट्टी को सौंपा, जिसे जिमखाना में स्थापित किया जाएगा व सभी उपयोगकर्ताओं को इसका लाभ होगा।

इस एईडी मशीन को विमल वसानी (मनुभाई ज्वेलर्स) द्वारा प्रायोजित किया गया है।
