Dahisar टोलनाका दिवाली के आसपास वर्सोवा पुल के सामने होगा शिफ्ट !
Dahisar टोलनाका दिवाली के आसपास वर्सोवा पुल के सामने होगा शिफ्ट !
- परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दहिसर टोलनाका का किया दौरा
- विधायक मनिषा ताई चौधरी की उपस्थिति में सार्थक और अनुकूल निर्णय
* अमित मिश्रा
दहिसर : दहिसर टोल नाका को हटाकर कहीं आगे शिफ्ट करने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। दहिसर टोलनाका हटने से दहिसर सहित संपुर्ण मुम्बई के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे दहिसर-काशिमिरा के उबाऊ ट्रैफिक की समस्या का न सिर्फ हल निकलेगा बल्कि यहां की यातायात व्यवस्था में जबरदस्त सुधार होगा और वाहनों में यहां बेवजह जलते ईंधन की भी बचत होगी। दहिसर टोल नाका का स्थानांतरण दिवाली बाद मीरा-भाईंदर की सीमा से आगे वर्सोवा पुल के सामने स्थित नर्सरी के पास शिफ्ट किया जाएगा। यह निर्णय परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक द्वारा दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आज लिया गया। इस निर्णय से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी व उनकी दैनिक यात्रा भी आसान होगी।

बता दें कि दहिसर की तेजतर्रार विधायक मनिषा ताई चौधरी दहिसर टोलनाका को स्थानान्तरित करवाकर नागरिकों को बड़ी राहत दिलाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थीं। इसके लिए अनगिनत पत्राचार और संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों संग अनेक बैठकों में उन्होंने अपनी यह मांग दोहराई तो ही थी, उन्होंने विधानसभा में भी यह प्रश्न उठाया था। अब मुम्बई की यातायात व्यवस्था को द्रुत गति देने के विजन के साथ परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की विजिट और जनहित में अनुकूल तथा सार्थक निर्णय की बदौलत दहिसर टोलनाका स्थलांतरित करने के की खबर ने नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की है।

विधायक मनिषा ताई चौधरी ने इसके लिए महाराष्ट्र के यशस्वी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हार्दिक आभार माना है।
परिवहन मंत्री की विजिट के अवसर पर विधायक मनिषा ताई चौधरी के साथ पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा, दहिसर-पश्चिम भाजपा के मंडल अध्यक्ष शशिकांत कदम, परिवहन विभाग के उच्च अधिकारी, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी अनेक भाजपा व शिवसेना (शिंदे गुट) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
