बोरीवली में मुफ्त स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का सफल आयोजन हुआ
बोरीवली में मुफ्त स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का सफल आयोजन हुआ
* संवाददाता
बोरीवली : उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस-ब्लॉक 13, नरेंद्र फाउंडेशन एवं बोरीवली मेडिकल ब्रदरहुड के संयुक्त तत्वावधान में ऑटो चालकों तथा अन्य नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।

बोरीवली-पूर्व के कस्तुरबा मार्ग क्रमांक-5 पर स्थित नरेंद्र हॉस्पिटल परिसर में डॉ. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में बोरीवली के ऑटो रिक्शा चालकों व अन्य नागरिकों ने भाग लिया और प्रदत्त सेवाओं का लाभ उठाया।
