कांदिवली के निसर्ग उद्यान में नारी शक्ति ने किया पौधारोपण
कांदिवली के निसर्ग उद्यान में नारी शक्ति ने किया पौधारोपण ...
- एक पेड़-हज़ार खुशियाँ, आज ही वृक्ष लगाएँ : कमलेश यादव
* संवाददाता
कांदिवली : भक्ति महिला मंडल द्वारा पूर्व नगरसेविका लीना दहेरकर के नेतृत्व में श्रावण के पवित्र महिने में कांदिवली के एकता नगर, गली नम्बर-5 पर स्थित 'निसर्ग उद्यान' में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड-31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नारी शक्ति ने यहां सैकड़ों पौधे लगाकर धरती को ग्लोबल वार्मिग से बचाने और पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हर नागरिक को पौधारोपण करते रहने का प्रभावशाली संदेश दिया।
