दीदी जी फाउंडेशन ने नारी शक्तियों को किया सम्मानित 

दीदी जी फाउंडेशन ने नारी शक्तियों को किया सम्मानित 

दीदी जी फाउंडेशन ने नारी शक्तियों को किया सम्मानित 

  * पटना संवाददाता 

      पटना : यहां के सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन नारी शक्ति को सम्मानित किया।

   दीदीजी फाउंडेशन ने  मध्यप्रदेश कटनी की मंजूशा गौतम, उत्तर प्रदेश के कानपुर की रितिका गुप्ता और उत्तर प्रदेश लखनऊ की लक्ष्मी हलेजा को मोमेंटो, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद, जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डा. एल.बी. सिह और समाजसेवी ममता कुमारी ने दिया।

   सभी सम्मानित नारी शक्तियों ने  इस सम्मान के लिये डा. नम्रता आनंद का शुक्रिया अदा  किया है।

   डा. नम्रता आनंद ने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी पैमाने पर पुरुषों से कम नहीं हैं। देश की आधी आबादी साहित्य, सांस्कृतिक, राजनीतिक, समाजसेवा, शिक्षा, व्यवसाय आदि सभी क्षेत्रों में खुद को स्थापित कर चुकी हैं।अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली महिलायें आज अपने दम पर समाज में फैली कुरीतियों को मिटाकर और पुरुषों के साथ हर कदम पर साथ चलकर इतिहास रच रही हैं। वे आगे बढ़ रही हैं और अपनी उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ा रही हैं।नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। यह जरूरी है कि हम स्वयं को और अपनी शक्तियों को समझें। जब कई कार्य एक समय पर करने की बात आती है तो महिलाओं को कोई नहीं पछाड़ सकता। यह उनकी शक्ति है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।

     डा. एल.बी सिंह ने कहा, आज महिलाएं भी पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलने में सक्षम हो रही हैं। महिलाओं को बराबर की शिक्षा, रोजगार और उनके अधिकार को दिलाकर भारत में महिलाओं को सम्मानित किया गया है। अब महिलाएं घर की दीवारों तक ही सीमित नहीं रहीं हैं। अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में अपनी कुशलता का परिचय दे रही हैं।आज के समय में महिलाएं किसी भी पैमाने पर पुरुषों से कम नहीं हैं।