Ulhas Nagar में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन

Ulhas Nagar में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन

Ulhas Nagar में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन

* संवाददाता

       उल्हासनगर : फक्कड़ मंडली हनुमान मन्दिर, उल्हासनगर 2 के प्रांगण में मां शारदा मानस सेवा संस्था एवम मां झीनका फाउंडेशन के तत्वाधान में सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

    मां शारदा मानस सेवा संस्था के अध्यक्ष अनिल जायसवाल और मां झीनका फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि  हर महीने प्रथम मंगलवार को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का अनवरत आयोजन होगा। 
    आयोजन में प्रमुख रूप से जयप्रकाश यादव, महेश यादव, शेखर लिंगायत, मनोज पाण्डेय, एड रूद्रमणि पाण्डेय, सुरेश चौहान,अनिल मिश्रा, कमलेश तिवारी, अजय पाण्डेय,  संजय जयसवाल, दिनेश किशोरी लाल गुप्ता, मोहन मिश्रा,मुम्बई से संजय दुबे, हीरा हमराही, पूनम सिंह, सीमा उपाध्याय तथा गिरिजा राय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।