"छत्रपति शिवाजी महाराज अचीवमेंट एवॉर्ड" से सम्मानित किए जाएंगे पूर्व एसीपी अविनाश धर्माधिकारी

"छत्रपति शिवाजी महाराज अचीवमेंट एवॉर्ड" से सम्मानित किए जाएंगे पूर्व एसीपी अविनाश धर्माधिकारी
"छत्रपति शिवाजी महाराज अचीवमेंट एवॉर्ड" से सम्मानित किए जाएंगे पूर्व एसीपी अविनाश धर्माधिकारी
* अमित मिश्रा
   विलेपार्ले (मुम्बई): विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिए जाने वाले अति प्रतिष्ठित एवॉर्ड
"छत्रपति शिवाजी महाराज अचीवमेंट एवॉर्ड" के लिए पूर्व एसीपी अविनाश धर्माधिकारी के नाम का भी चयन किया गया है। इस घोषणा के बाद पूर्व एसीपी धर्माधिकारी के परिजनों, मित्रोँ , डिपार्टमेंट के सहयोगियों और शुभचिंतकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है । सभी ने उन्हें बधाई दी है ।

   बता दें कि यह यह पुरस्कार पूर्व एसीपी अविनाश धर्माधिकारी को दादर (मुम्बई) के प्रख्यात स्वातंत्र्य वीर सावरकर ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाने वाले एक अति गौरवशाली व भव्य समारोह में 21 फरवरी 2026 को दिया जाएगा।
  एसीपी धर्माधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी प्रामाणिक मेहनत की यह एक और बड़ी सफलता मिलने जा रही है। इस पुरस्कार की घोषणा से मुझे बहुत खुशी हुई है। भविष्य में मैं समाजहित और देशहित में और भी अच्छा काम करने का प्रयास करूंगा।