"जय भीम" के नारों से गूंजा आकाश : शताब्दी हॉस्पिटल परिसर में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयन्ती पर विशेष समारोह

"जय भीम" के नारों से गूंजा आकाश : शताब्दी हॉस्पिटल परिसर में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयन्ती पर विशेष समारोह
- जनसेवक गोपाल शेट्टी ने अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
* अमित मिश्रा
कांदिवली : पंचशील प्रतिष्ठान के तत्वावधान में भारतीय घटनाक्रम के शिल्पकार, महामानव, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती निमित्त उनकी भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण, बुद्ध वंदना तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का सत्कार करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का उत्कृष्ट आयोजन किया गया।
इस भव्य आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई और महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन करते हुए वहां उपस्थित जन समुदाय और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कांदिवली के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हॉस्पिटल ( शताब्दी हॉस्पिटल) में आयोजित इस कार्यक्रम में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ-साथ दहिसर की विधायक मनीषा ताई चौधरी, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, भाजपा उत्तर मुम्बई के जिलाध्यक्ष गणेश खणकर , वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत पांडे , वार्ड 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव और दहिसर की भाजपा नेता दीपा पाटिल सहित अनेक जन-प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।