दहिसर के ठाकूर दंपत्ति को पहलगाम से सुरक्षित वापस लाने में विधायक मनिषाताई चौधरी की निर्णायक भूमिका
- नवविवाहित जोड़े ने माना विधायक मनिषा ताई चौधरी का आभार
* अमित मिश्रा
दहिसर (मुंबई) : दहिसर विधानसभा क्षेत्र के निवासी प्रणय महादेव ठाकूर और मनाली प्रणय ठाकूर हनीमून के लिए कश्मीर के पहलगाम गए थे। इस दौरान, पहलगाम में अत्यंत क्रूर और निर्घ्रिण आतंकवादी हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद ठाकूर परिवार चिंतित हो गया और इस जोड़े की सुरक्षित वापसी के लिए उन्होंने विधायक मनिषा ताई चौधरी से संपर्क किया।
विधायक मनिषाताई चौधरी ने तुरंत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और आवश्यक सहायता के प्रयास शुरू कर दिए। इस तेज और सफल प्रयास के कारण, ठाकूर दंपत्ति आज सुबह सुरक्षित अपने दहिसर स्थित घर वापस आ गया है। दहिसर के नागरिक अपनी विधायक मनिषा ताई चौधरी की इस संवेदनशीलता, दहिसर विधानसभा के नागरिकों के प्रति स्नेह और उनकी कर्तव्यदक्षता की खुले मन से प्रशंसा कर रहे हैं।
आज सुबह, विधायक मनिषा ताई चौधरी ने स्वयं ठाकूर परिवार के घर जाकर उनसे मुलाकात की और कहा कि सरकार उनके और हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। ठाकूर परिवार ने मनिषा चौधरी का हृदय से आभार मानते हुए उनको धन्यवाद दिया है।