पोईसर नदी की सफाई की जांच के लिए सांसद गोपाल शेट्टी मुख्यमंत्री के साथ रहे उपस्थित
![पोईसर नदी की सफाई की जांच के लिए सांसद गोपाल शेट्टी मुख्यमंत्री के साथ रहे उपस्थित](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2023/05/image_750x_6467d29fa4938.jpg)
पोईसर नदी की सफाई की जांच के लिए सांसद गोपाल शेट्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ रहे उपस्थित
* संवाददाता
कांदिवली : कांदिवली इलाके की पोईसर नदी की बरसात पूर्व साफ सफाई की आवश्यकता को महसूस करते हुए भाजपा और शिंदे गुट वाली डबल इंजन सरकार उल्लेखनीय और प्रशंसनीय प्रयास कर रही है ताकि पोईसर नदी के किनारे बसे हजारों नागरिकों को बरसात के मौसम में कोई दिक्कत न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी ने लालजी पाड़ा परिसर की पोईसर नदी के सम्पूर्ण इलाके का एकसाथ जायजा लिया और महानगरपालिका के संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
जनहित से जुड़ी विशेष उपाय योजना के संदर्भ में जांच और आंकलन के साथ मनपा अधिकारियों को योग्य निर्देश देने हेतु महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी की उपस्थिति से ये तय है कि सफाई के कारण पोईसर नदी की न सिर्फ शक्ल ओ सूरत बदलेगी बल्कि इस नदी के किनारे रहनेवाले हजारों नागरिकों के दैनिक जीवन को भी पॉजिटिव रूप से ये मुहिम प्रभावित करेगी।
इस विशेष दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी के अलावा विशेष रूप से पधारे केबिनेट मंत्री तथा उप नगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, मंडल अध्यक्ष और पूर्व नगरसेवक दीपक उर्फ बाला तावड़े, वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव तथा मंडल अध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और मुंबई महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।