पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की संकल्पना से "एक पेड़ मां के नाम" का आयोजन 

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की संकल्पना से "एक पेड़ मां के नाम" का आयोजन 

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की संकल्पना से "एक पेड़ मां के नाम" का आयोजन 

- गोपाल शेट्टी ने सपरिवार उपस्थिति दर्ज कराते हुए लगाया पौधा

- केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल की विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता

* अमित मिश्रा

   कांदिवली : उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की संकल्पना से कांदिवली में "एक पेड़ मां के नाम" के बोधवाक्य के साथ विशाल पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

   इस आयोजन की विशेषता यह रही कि पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने सपरिवार इस आयोजन में उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक पौधा अपनी दिवंगत पूज्य माताजी के नाम पर लगाकर सभी नागरिकों को संदेश दिया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षों की हमें अत्यधिक आवश्यकता है, ऐसे में हर नागरिक को पौधारोपण करके आसपास के परिसर में हरित क्रांति लाने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। इस पृथ्वी को हरियाली से आल्हादित और आक्षादित रखने से ही हमारी पृथ्वी ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचेगी।

   इस कार्यक्रम में लोकसेवक पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के अलावा केंद्रीय मंत्री तथा उत्तर मुम्बई के वर्तमान सांसद  पियूष गोयल ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी पूज्य माताजी के नाम से एक पौधा लगाकर नागरिकों को प्रेरक संदेश दिया।  

  पौधारोपण कार्यक्रम का यह  आयोजन स्व.प्रमोद महाजन क्रीडांगण, महावीर नगर कांदिवली (पश्चिम) में संपन्न हुआ।

   कार्यक्रम में बोरीवली के विधायक सुनील राणे , भाजपा नेता डॉ. योगेश दूबे , मण्डल अध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक दीपक उर्फ बाला तावड़े तथा वरिष्ठ समाजसेवी अजयराज पुरोहित सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।