डॉ. नरेंद्र कुमार के जबरदस्त चुनाव प्रचार ने उड़ाई सबकी नींद !
डॉ. नरेंद्र कुमार के जबरदस्त चुनाव प्रचार ने उड़ाई सबकी नींद !
- युवाओं का मिल रहा है भरपूर समर्थन और बुजुर्गों तथा नारी शक्ति का आशीर्वाद...

* विशेष संवाददाता
दहिसर : दहिसर पूर्व में वार्ड क्रमांक-5 से काँग्रेस तथा मित्र पक्षों के लोकप्रिय उम्मीदवार डॉ. नरेन्द्र कुमार का चुनाव-प्रचार द्रुत गति से जारी है। उन्हें बजुर्गों , युवाओं और नारी शक्ति का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।

गुरुवार को डॉ. नरेन्द्र कुमार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ दहिसर में
शिव वल्लभ रोड, भोईरवाडी, संस्कृती स्प्लेंडर, श्रीनाथ नगर, हर्ष कौशल सोसायटी, राज सुंदरम, उमेश अपार्टमेंट, देवछाया तथा सद्गुरू हाईट्स में जबरदस्त चुनाव प्रचार अंतर्गत जनसंपर्क किया।

इसी प्रकार सायंकाल में
मारुती नगर - बजरंग, पवनपुत्र, राम, सरिता, हनुमान, राज शिव, राज शिवम, राज सत्यम, राज उमंग के बाद हनुमान टेकडी पर चौक सभा करके हजारों नागरिकों से संवाद साधा।
