काँग्रेस उम्मीदवार डॉ. नरेंद्र कुमार का शानदार चुनाव प्रचार-अभियान वार्ड-5 के लिए हो रहा है ऐतिहासिक !
काँग्रेस उम्मीदवार डॉ. नरेंद्र कुमार का शानदार चुनाव प्रचार-अभियान वार्ड-5 के लिए हो रहा है ऐतिहासिक !
- जनता से मिल रहा है भरपूर समर्थन , प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह...

* विशेष संवाददाता
दहिसर : मुम्बई महानगरपालिका चुनाव में दहिसर, वार्ड क्रमांक-5 के कॉंग्रेस तथा मित्र पक्षों के लोकप्रिय उम्मीदवार डॉ. नरेंद्र कुमार के जबरदस्त रणनीतिक चुनाव-प्रचार को स्थानीय जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिससे प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र कुमार के साथ-साथ कार्यकर्ता भी भारी जोश में है और यहां का किला फतह करने के लिए भरपूर जोर लगा रहे हैं।

वार्ड क्रमांक-5 के योजनाबद्ध विकास और जन-सुविधाएं दिलाने का जोश लिए अपने भव्य चुनाव प्रचार अभियान की कड़ी में डॉ. नरेंद्र कुमार ने अपने व मित्र पक्षों के कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम के साथ बुधवार को आदिनाथ टॉवर, हिना कैसल, सोसाइटी , साईं आशीष, नंदधाम पैलेस, अंकुश, उमंग, दत्तात्रय टॉवर, शंकर टेलर चाल, सावरकर नगर, संत ज्ञानेश्वर मार्ग , उपहार बंगलो और बैतुल्लाह चाल हाय-वे , दहिसर-पूर्व में जबरदस्त प्रचार किया और डोर-टू-डोर नागरिकों से संवाद स्थापित किया।

इस चुनाव-प्रचार अभियान में भारी संख्या में कॉंग्रेस और मित्र पक्षों के जुझारू कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उनके साथ उपस्थित रहे।
