Borivali में राजमाता पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर उद्यान का लोकार्पण हुआ ...

Borivali में राजमाता पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर उद्यान का लोकार्पण हुआ ...

Borivali में राजमाता पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर उद्यान का लोकार्पण हुआ ...

* अमित मिश्रा

   बोरीवली :  दहिसर की तेजतर्रार विधायक मनिषाताई चौधरी के प्रयासों और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सहयोग से बोरिवली-पश्चिम में स्थापित 'राजमाता पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर उद्यान' का लोकार्पण सांस्कृतिक कार्य मंत्री व उप-नगर के पालक मंत्री एड. आशिष शेलार के हाथों सम्पन्न हुआ। 

   विधायक मनिषा ताई के प्रसास से निर्मित इस उद्यान के कारण क्षेत्र के नागरिकों को प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने और बच्चों को खेलने के लिए एक सुंदर और उत्कृष्ट हरित स्थल प्राप्त हुआ है।

   लोकार्पण अवसर पर एड. आशिष शेलार के साथ-साथ विधायक मनिषा ताई चौधरी, विधायक संजय उपाध्याय, भाजपा के उत्तर मुम्बई पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, वर्तमान जिलाध्यक्ष दिपक उर्फ बाळा तावडे, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल, पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा, अरविंद यादव, शशिकांत कदम व राजन वोरा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।