कांदिवली में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत "नमो संजीवनी नेत्र चिकित्सा शिविर" का आयोजन

कांदिवली में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत "नमो संजीवनी नेत्र चिकित्सा शिविर" का आयोजन

कांदिवली में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत "नमो संजीवनी नेत्र चिकित्सा शिविर" का आयोजन

* संवाददाता

  कांदिवली : भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर में 17 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती) तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। जिसमें जन सेवा के अनेक कार्य किए जाने का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लिया गया है।

  इसी के अंतर्गत वार्ड क्र. 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा "नमो संजीवनी नेत्र चिकित्सा शिविर" का सफल आयोजन किया गया।

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद पीयूष गोयल, विधायक योगेश सागर तथा जिलाध्यक्ष दीपक (बाळा) तावडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में लगभग 1500 नागरिकों ने बड़े उत्साह से सहभाग लिया ।

  शिविर में विधायक योगेश सागर, जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े विशेष रूप से उपस्थित थे। इस शिविर में 1200 से अधिक नागरिकों को मुफ्त चश्मे का वितरण भी किया गया ।

  शिविर को सफल बनाने में योगेश पडवळ (संयोजक), संजय सिंह (संयोजक),चुन्नीलाल चौहान (मंडळ महामंत्री),अशोक दुबे (वॉर्ड अध्यक्ष),दिनेश सिंह (झो.ज.प. मंडल अध्यक्ष),गोपाल झा (बिहार प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष),राधेश्याम मंडल, मुकेश चौधरी, साहेबलाल पासी, अरूण यादव, प्रदीप सोनी, शैलेंद्र जैन, दीना चौहान, अमित सिंह, अशोक सिंह, ज्ञानसिंह चौहान, पारूल त्यागी, प्रमोद यादव, शोभित विश्वकर्मा, बबली शर्मा, गीता गुप्ता, रीमा गुप्ता, नीलम गुप्ता, शालिनी सिंह, सीमा यादव तथा शांती पाल ने सराहनीय योगदान दिया जो कि  उल्लेखनीय है।