महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से पूर्व विधायक घनश्याम दुबे ने की सदिक्षा भेंट

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से पूर्व विधायक घनश्याम दुबे ने की सदिक्षा भेंट

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से पूर्व विधायक घनश्याम दुबे ने की सदिक्षा भेंट ...

* संवाददाता

   मुंबई :  शिवसेना के पूर्व विधायक तथा प्रख्यात उत्तर भारतीय नेता घनश्याम दुबे ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मिलकर उनसे उत्तर भारतीयों से जुड़ी अनेक समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के पुराने रिश्तों को बताते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि महाराष्ट्र के आराध्य दैवत छत्रपति श्री शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक करने के लिए वाराणसी के महान पंडित गगाभट्ट, महाराष्ट्र आए थे। दोनों प्रदेशों की संस्कृतियों में काफी समानता तथा एक दूसरे के प्रति गहरा लगाव है। 

  पूर्व विधायक दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में उत्तर भारतीयों को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की आवश्यकता है। घनश्याम दुबे ने उन्हें जल्द ही उत्तर भारतीय समाज के एक बड़े कार्यक्रम में आमंत्रित करने की बात भी कही।

 महामहिम राज्यपाल ने भी उत्तर भारतीय समाज की सराहना करते हुए कहा कि आज यह समाज तेजी से अपनी विशेष पहचान बना रहा है।

  इस अवसर पर पूर्व विधायक घनश्याम दुबे के सुपुत्र राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता और उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष डॉ. योगेश दुबे भी उनके साथ उपस्थित थे।