श्रीनिवास बगड़का कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत कवि-सम्मेलन का आयोजन

श्रीनिवास बगड़का कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत कवि-सम्मेलन का आयोजन
श्रीनिवास बगड़का कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत कवि-सम्मेलन का आयोजन
- विद्यार्थियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर बांधा अनोखा समाँ !
* संवाददाता
   मुम्बई : श्री राजस्थानी सेवा संघ - अंधेरी द्वारा संचालित श्रीनिवास बगड़का कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा स्वरचित कविताओं की प्रस्तुतियों द्वारा हिंदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 

  कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विनोद टिबड़ेवाल व अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत श्रीषा शर्मा की सरस्वती वंदना प्रस्तुति के साथ हुई। प्रेमजीत मैम व आदर्श गुप्ता के जबरदस्त संचालन में नवांकुरों ममता, आर्यन, संचित पाटिल, आसिफ खान, ज़ारा सैय्यद, श्रेया गिरी, अंजलि पाल, भूमिका, शीतल ,निखिल जैसवार तथा ऋतिक नागर ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। 

  जेजेटी यूनिवर्सिटी की डीन अंजु सिंग व स्वाति मैम ने भी कविताएं सुनाकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। 

  प्रिंसिपल दिलीप दुबे ने विद्यार्थियों को हिंदी का महत्व समझाते हुए उनकी काव्य प्रस्तुतियों पर शाबासी दी। मुख्य अतिथि टिबड़ेवाल जी ने भी हिंदी पर सुंदर वक्तव्य दिया। 

   टाटा केमिकल की सीनियर मैनेजर मनीषा केशवा ने विद्यार्थियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  

  इस प्रशंसनीय आयोजन में कॉलेज के सभी अध्यापक गण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  आयोजन के अंत में छात्र धीरज यादव ने वहां उपस्थित सभी अतिथियों व सुधी श्रोताओं का आभार प्रकट किया।