स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस सेलिब्रेशन का आयोजन सम्पन्न
स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस सेलिब्रेशन का आयोजन सम्पन्न ...
* संवाददाता
दहिसर : स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस सेलिब्रेशन का आयोजन दहिसर पुलिस स्टेशन में सम्पन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका वंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध संस्था "महाराष्ट्र मानव सेवा संघ" के पदाधिकारी और समिति के सदस्य, दहिसर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी और क्राइम ब्रांच , ज़ोन-12 की टीम उपस्थित थी।

गवर्निंग काउंसिल- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार तथा महाराष्ट्र मानव सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. हरीश बी. शेट्टी और उनकी टीम ने सभी नागरिकों को इस विशेष अवसर की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
