डॉ. नरेंद्र कुमार अपने दमदार चुनाव प्रचार के बाद 13 जनवरी को दहिसर के वार्ड-5 में करेंगे "महारैली"

 डॉ. नरेंद्र कुमार अपने दमदार चुनाव प्रचार के बाद 13 जनवरी को दहिसर के वार्ड-5 में करेंगे "महारैली"

 डॉ. नरेंद्र कुमार अपने दमदार चुनाव प्रचार के बाद 13 जनवरी को दहिसर के वार्ड-5 में करेंगे "महारैली"

- भारी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक, दहिसर के व्यापारी और समाजसेवी होंगे शामिल

* संवाददाता

   दहिसर : बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस और मित्र पक्षों की युती के उम्मीदवार प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार ,दहिसर के वार्ड क्रमांक-5 में अपने दमदार चुनाव प्रचार और घर-घर जाकर बहुमत से जीत दिलाने की नागरिकों से अपील करने के बाद अब 13 जनवरी को अपने वार्ड में "महारैली" करने जा रहे हैं।

   इस महारैली में स्थानीय नागरिकों के जन-सैलाब के साथ-साथ भारी संख्या में काँग्रेस और मित्र पक्षों के कार्यकर्ता, कई नेतागण, व्यापारी और समाजसेवी इस विशाल महारैली की शान बढ़ाएंगे।

  वार्ड क्रमांक-5 के उम्मीदवार
डॉक्टर नरेंद्र कुमार इस महारैली को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।