सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर चारकोप पुलिस स्टेशन ने किया "रन फॉर यूनिटी" का शानदार आयोजन 

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर चारकोप पुलिस स्टेशन ने किया "रन फॉर यूनिटी" का शानदार आयोजन 

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर चारकोप पुलिस स्टेशन ने किया "रन फॉर यूनिटी" का शानदार आयोजन 

- पुरुष वर्ग के धावकों में 'भविष्य नायक' तो महिला वर्ग में 'पूनम कुंडेकर' आए प्रथम

-पुलिस, विद्यार्थियों और नागरिकों को एकता और फिटनेस के संदेश के साथ एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास

* अमित मिश्रा

  कांदिवली : लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर चारकोप पुलिस स्टेशन द्वारा "रन फॉर यूनिटी" का शानदार आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पुलिस, विद्यार्थियों और नागरिकों को एकता और फिटनेस के संदेश के साथ एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास किया गया।

  सम्पूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व और मार्गदर्शन चारकोप पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक चव्हाण ने किया। इस दौड़ की शुरुआत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों को एकता की शपथ दिलाई। दौड़ की शुरुआत चारकोप मार्केट से हुई और टर्ज़न प्वाइंट पर इसका समापन हुआ, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था ।
दौड़ से पहले वार्म-अप सेशन रखा गया था और किसी भी आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी।

* विजेता (पुरुष वर्ग):
1️⃣ भविष्य नायक  2️⃣ सुदेश गायकवाड़  3️⃣ कैलाश पटेल

* महिला वर्ग:-
1️⃣ पूनम कुंडेकर   2️⃣ स्नेहल शिंदे    3️⃣ कोमल मुळिक

  इस प्रशंसनीय और उत्साहवर्धक आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों ने भी भाग लेकर एकता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

  कार्यक्रम का सफल आयोजन Sr. P.I. विनायक चव्हाण, P.I. सुर्यवंशी, P.I. जाधव, P.I. शेल्के, A.P.I. भूषण ठोके और A.P.I.  मारुति हिरवे सहित चारकोप पुलिस स्टॉफ के सहयोग से हुआ।
  यह सचमुच एक सफल 'रन फॉर यूनिटी' रही , जो देश की एकता , सौहार्द और अनुशासन का प्रतीक बनी। चारकोप पुलिस स्टेशन का यह प्रयास सराहनीय रहा।