मुंबई सीज़न-8 : डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को मिला "मान. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार"

मुंबई सीज़न-8 : डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को मिला "मान. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार"
* संवाददाता
मुम्बई : लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्ष व प्रख्यात समाजसेविका डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को मुंबई सीज़न-8 कार्यक्रम में "मान. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार" देकर सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें श्री ए.पी.जे.एम.जे.शेख सलीम (भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के भतीजे), डॉ. अरशी अयूब ज़वेरी (यूएई की पावर वुमन ऑफ़ लिगेसी) व सोनीया मेयर (डॉ. कलाम पुरस्कार की संस्थापक) के करकमलों से प्राप्त हुआ।
पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत अपने स्वीकृति भाषण में डॉ. मंजू लोढ़ा ने गहन भावनाओं के साथ इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरित विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि “सपने विचारों में बदलते हैं, और विचार कार्यों में” यही दर्शन उनके कार्यों की नींव है।
डॉ. लोढ़ा ने डॉ. कलाम के परिवार की विनम्रता, सादगी और सेवा के संस्कारों की भी सराहना की।
कार्यक्रम में श्री शेख सलीम की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
बता दें कि डॉ. मंजू लोढ़ा, लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्ष होने के साथ-साथ इंटरनेशनल जैन साहित्य संगम की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष -महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी ,परम-चक्र अवार्ड डायरी ( लेखिका ) , लेखिका , कवयित्री , प्रेरणादायक वक्ता तथा वरिष्ठ समाजसेविका हैं। यह पुरस्कार डॉ. लोढ़ा के लिए उनके सेवा-पथ पर एक और सम्मानजनक उपलब्धि और उनके जीवन का एक और गौरवशाली अध्याय है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और संस्कृति के संरक्षण के लिए उनका समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहा है।