"ओणम सेलिब्रेशन" के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी
"ओणम सेलिब्रेशन" के भव्य
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी
- समाज के कलाकारों का हुआ सत्कार
* संवाददाता
बोरीवली : गोराई मलयाली वेल्फेयर असोसिएशन द्वारा आयोजित "ओणम सेलिब्रेशन" कार्यक्रम में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ।

डॉ. पिल्लई ग्लोबल अकॅडेमी प्रिमायसेस (गोराई बस डिपो के पास) बोरीवली-पश्चिम में आयोजित इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी कलाकारों का उन्होंने सत्कार किया तथा उपस्थित नागरिकों को संबोधित भी किया।

इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ शशि कुमार नायर सहित मलयाली समाज के अनेक प्रतिष्ठित मान्यवर उपस्थित थे।
