महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के नव नियुक्त अध्यक्ष अभिलाष अवस्थी को मिला अटल स्मृति सम्मान

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के नव नियुक्त अध्यक्ष अभिलाष अवस्थी को मिला अटल स्मृति सम्मान

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के नव नियुक्त अध्यक्ष अभिलाष अवस्थी को मिला अटल स्मृति सम्मान

_अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था द्वारा शानदार आयोजन

* संवाददाता

         मुंबई : हिन्दी साहित्य एवं संस्कृति के लिये समर्पित संस्था अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन की महाराष्ट्र इकाई द्वारा अंधेरी ( पूर्व ) के आकाश जूनियर कॉलेज हाल  में महाराष्ट्र राज्य  हिंदी साहित्य अकादमी के नव -नियुक्त अध्यक्ष, प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार एवम् साहित्यकार अभिलाष अवस्थी को अटल स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया  । इस अवसर पर  एक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था।

    अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्थान की महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष एव कार्यक्रम की संचालिका डॉ. रोशनी किरण ने बताया कि अटल स्मृति दिवस पर आयोजित इस सम्मान समारोह में महाराष्ट्र राज्य हिंदी अकादमी के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रख्यात पत्रकार एव साहित्यकार अभिलाष अवस्थी को संस्था की तरफ से शाल , श्रीफल , स्मृति चिन्ह देकर अटल स्मृति सम्मान 2022 से अलंकृत किया गया। साथ ही उनके सम्मान में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जो चार घण्टों तक चला।

    इस कार्यक्रम के अध्यक्ष टीवी 1 इंडिया के मॉडरेटर-शायर  लक्ष्मण शर्मा वाहिद , मुख्य अतिथि डॉ.दयानंद तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि राजकुमार छापड़िया थे। श्री छापड़िया इस संस्था के संरक्षक भी हैं।

     हिन्दी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष अभिलाष अवस्थी ने अपने वक्तव्य में  कहा कि महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी सदैव हिंदी के लिये समर्पित भाव से कार्य करेगी।
     कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया ने संस्था के विस्तार उद्देश्य एवं कार्य प्रणाली पर विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे।   

    कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ने सम्मान मूर्ति पत्रकार अभिलाष अवस्थी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।       इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया था, जिसमें जीनत एहसान कुरैशी , वर्षा महेश, कल्पेश यादव , विनय शर्मा दीप , पत्रकार संतोष पाण्डेय , पवन तिवारी , रामस्वरूप साहू , जवाहर निर्झर और रवि यादव  सभी ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत कर श्रोताओं को तालियाॅं बजाने पर मजबूर कर दिया। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने बड़े मनोयोग से कवियों को सुना और उनका उत्साहवर्धन किया।

    इस कार्यक्रम के संयोजन में समाज सेवक रवि दुबे , विनोद नेगी और राकेश तिवारी प्रमुख रहे । इस अवसर पर गाजियाबाद से अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ  राजीव कुमार पांडेय ने शुभकामनाएं व्यक्त की एवं सम्मान समारोह एवं अविस्मरणीय कवि सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोशनी किरण को बधाई दी।

    अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। डॉ रोशनी किरण द्वारा सरस्वती वंदना की गई। संयोजक रवि दुबे ने सभी कवियों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोशनी किरण ने किया ।

    इस कार्यक्रम के संयोजन में समाज सेवक रवि दुबे , विनोद नेगी और राकेश तिवारी ने विशेष योगदान दिया।