अपना पूर्वांचल महासंघ के वार्षिक कैलेण्डर 2023 का विमोचन हुआ

अपना पूर्वांचल महासंघ के वार्षिक कैलेण्डर 2023 का विमोचन हुआ

अपना पूर्वांचल महासंघ के वार्षिक कैलेण्डर 2023 का विमोचन हुआ

_प्रवासी उत्तर भारतीयों के लिए उपयोगी कैलेंडर– कृपाशंकर सिंह

* संवाददाता

     मुंबई : अपना पूर्वांचल महासंघ के वार्षिक हिन्दी कैलेण्डर 2023 का विमोचन संस्था के संरक्षक पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र राज्य कृपाशंकर सिंह व पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत मिश्रा के कर कमलों द्वारा कराया गया । यह कैलेण्डर सभी आवासीय व प्रवासी पूर्वांचलवासियों के लिए उपयोगी ही नहीं अपितु संग्रहणीय भी है। इसमें  प्रत्येक माह के तिथि व त्योहारों का समावेश किया गया है, जो कि इसे अधिक उपयोगी बनाता है ऐसा वक्तव्य विमोचन अवसर पर कृपाशंकर सिंह ने व्यक्त किया है।

     अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. अशोक कुमार दुबे ने बताया कि इस कैलेंडर में  तिथि के साथ-  साथ बैंक अवकाश, त्योहारों को भी प्रकाशित किया गया है। इसमें विविध जानकारियां भी  मिलती हैं।

   इस अवसर पर  राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. अशोक कुमार दुबे  के साथ संस्था के राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद्र दीक्षित,राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अंब्रीश दुबे तथा विवेक त्रिवेदी उपस्थित थे |

    इस कैलेंडर को तैयार करने में प्रसिद्ध उद्योगपति (भदोही) व संस्था के संरक्षक सूर्यमणि त्रिवारी , संघ के राष्ट्रीय सचिव पवन सिंह ,राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद मिश्रा , उपाध्यक्ष अंजलि शुक्ला , कोषाध्यक्ष मनोज राय ,राष्ट्रिय सचिव अरविन्द मिश्रा उर्फ़ पिंटू , अमित शुक्ला तथा नागमणी पांडेय आदि संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों का अहम् योगदान  रहा।