समरस फाउंडेशन ने जौनपुर में आदर्श प्रधान अरुण सिंह को किया सम्मानित

समरस फाउंडेशन ने जौनपुर में आदर्श प्रधान अरुण सिंह को किया सम्मानित
* संवाददाता
जौनपुर : मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन की तरफ से आज बदलापुर तहसील स्थित महमदपुर गांव में, महाराजगंज, जौनपुर के सरायगौरा ग्राम प्रधान अरुण सिंह को संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुंबई के उद्योगपति तथा प्रख्यात समाजसेवी दिनेश उपाध्याय उपस्थित थे।
संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे ने संस्था की तरफ से अरुण सिंह का सम्मान करते हुए सरायगौरा गांव में उनके द्वारा किए गए जनहित तथा विकास कार्यों की सराहना की।
अरुण सिंह ने सम्मान के लिए संस्था के अध्यक्ष किशोर सिंह समेत संस्था के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है।