Kurla :  ‘मर्जी’ संस्था के बैनर तले आरटीआई कानून पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...

Kurla :  ‘मर्जी’ संस्था के बैनर तले आरटीआई कानून पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...

Kurla :  ‘मर्जी’ संस्था के बैनर तले आरटीआई कानून पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...

* संवाददाता

    कुर्ला :  कुर्ला कामगार नगर में सामाजिक संस्था 'मर्जी' के बैनर तले सूचना का अधिकार कानून पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
   इस अवसर पर प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने उपस्थित नागरिकों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून आम जनता को शासन-प्रशासन से जानकारी प्राप्त करने का सशक्त माध्यम प्रदान करता है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है।

  कार्यक्रम के दौरान अनिल गलगली ने आरटीआई आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, समय-सीमा, प्रथम एवं द्वितीय अपील की व्यवस्था तथा आवेदन करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें, तो प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

  कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मंगेश सोनावणे, एड. प्राप्ती कोळी, विवेक साळवी, दिलीप निर्मल, डॉ. राजेश कांबले, ललिता भंडारी, विद्यार्थी आकाश नाईक, आरती यादव, सुनील विश्वकर्मा, किशोर कांबले, कीर्ती लोखंडे, शांताराम मोरे, मनीषा प्रधान, प्रज्वला इंगले, सेवानिवृत्त शिक्षिका अनुसया जाधव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने आरटीआई से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान वक्ता द्वारा किया गया।

   कार्यक्रम के समापन पर ‘मर्जी’ संस्था के अध्यक्ष मंगेश सोनावणे तथा रुग्ण मित्र सामाजिक संस्था के मार्गदर्शक विनोद साडविलकर ने अनिल गलगली को शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित नागरिकों ने ऐसे जनजागरण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।