अंतस फाउंडेशन काव्य धार द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

अंतस फाउंडेशन काव्य धार द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

अंतस फाउंडेशन काव्य धार द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

* संवाददाता

    मुंबई : साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था "अंतस फाउंडेशन काव्यधार" (नोएडा) के तत्वाधान में  हिंदी दिवस को लेकर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। नोएडा से संस्था की संयोजिका नंदिनी श्रीवास्तवा  के संयोजन तथा संस्थापक एवं सचिव स्मिता श्रीवास्तवा की देखरेख में यह ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ था।

   कवि सम्मेलन में आमंत्रित साहित्यकारों में मुंबई से वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,नासिक से वरिष्ठ कवयित्री सुनीता महेश्वरी, नोएडा से सत्यार्थ जलालाबादी, दिल्ली से विभा राज़ वैभवी एवं मुजफ्फरपुर से डॉक्टर कीर्ति वर्धन जैसे ख्यातनाम कवियों के नाम शामिल हैं।सभी उपस्थित साहित्यकारों ने हिन्दी के बढ़ते कदमों से जुड़ी कविताओं के माध्यम से अपनी रचनाएं सुनाई और खूब वाहवाही बटोरी।

  मंच का संचालन उत्कृष्ट कवियत्री चंचल हरेंद्र वशिष्ठ ने किया तथा अंत में उन्होंने सभी का आभार भी व्यक्त किया।