कांदिवली में कुश्ती का विराट दंगल : अखाड़े में चमकेगी बिजली, टकरायेंगे पहाड़ !
कांदिवली में कुश्ती का विराट दंगल : अखाड़े में चमकेगी बिजली, टकरायेंगे पहाड़ !
* संवाददाता
कांदिवली : "खासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025 – उत्तर मुंबई" के तत्वावधान में "खेलो भारत, फिट भारत" अंतर्गत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की संकल्पना, चारकोप के विधायक योगेश सागर के मार्गदर्शन तथा वार्ड 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के संयोजन में मुंबई शहर उप नगर तालीम महासंघ द्वारा आज कांदिवली में निकाली कुश्तियों का विराट दंगल का आयोजन किया जा रहा है।
इसके संयोजक कमलेश यादव ने मीडिया को बताया कि कांदिवली के एकता नगर-गणेश नगर के महिला आधार केंद्र के सामने स्थित कथा मैदान में इस दंगल के लिए विशेष प्रकार से अखाड़े का निर्माण किया गया है। शाम 5 बजे से मुम्बई, दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों से आनेवाले कुल 80 पहलवान इस अखाड़े में अपनी शक्ति, दमखम और दांवपेंच के हुनर का प्रदर्शन करेंगे और विजयश्री प्राप्त करने के लिए जी-जान से कुश्ती लड़ेंगे। इसी अखाड़े पर 6 महिला पहलवानों की कुश्ती भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।
