कांदिवली में दशहरा समारोह : पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सुवीर नाथ को किया गया सम्मानित 

* संवाददाता

  कांदिवली : दशहरा के पावन अवसर पर पोईसर जिमखाना और युवक मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रावण दहन एवं दशहरा महोत्सव के आयोजन में  मुख्य अतिथि गोपाल शेट्टी ने राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके प्रोड्यूसर सुवीर नाथ को  सम्मानित किया।
  'मो बौ, मो गान' नामक फिल्म के निर्माता सुवीर नाथ की यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ जीवनी/ऐतिहासिक पुनर्निर्माण/संकलन के पुरस्कार के लिए नामांकित थी।
  जनसेवक गोपाल शेट्टी ने संस्था की ओर से शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सुवीर नाथ की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए
उनका सत्कार किया।
  सप्ताह मैदान, कमला विहार स्पोर्ट्स क्लब के सामने, महावीर नगर, कांदिवली-पश्चिम में आयोजित इस समारोह में जनसेवक गोपाल शेट्टी ने नागरिकों की विशाल भीड़ को संबोधित भी किया।
  इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ एड. जे. पी. मिश्रा, श्रीकांत पांडे, ब्रह्मदेव तिवारी, पोइसर जिमखाना के अध्यक्ष मुकेश भंडारी, उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी, डॉ. रन्नाबेन दोषी, हर्षद मेहता, डॉ. योगेश दुबे, अजयराज पुरोहित तथा युवक मंडल के अध्यक्ष गणेश बारे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।