कांदिवली में रावण दहन और दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ ...
कांदिवली में रावण दहन और दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ ...
- पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित

*संवाददाता
कांदिवली : पोईसर जिमखाना एवं युवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रावण दहन तथा दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया । सप्ताह क्रीड़ा मैदान, कमला विहार स्पोर्ट्स क्लब के सामने, महावीर नगर, कांदिवली (पश्चिम) में हुए उत्तर मुम्बई के बेहद प्रख्यात पारंपरिक और लोकप्रिय आयोजन में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

घमंड, बुराई और अन्याय के प्रतीक रावण के पुतले के दहन के उपरांत जनसेवक गोपाल शेट्टी ने वहां उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया।

इस आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ-साथ एड. जयप्रकाश मिश्रा, श्रीकांत पांडे, ब्रह्मदेव तिवारी, पोईसर जिमखाना के अध्यक्ष मुकेश भंडारी, उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी, डॉ. रन्नाबेन दोषी, हर्षद मेहता, डॉ. योगेश दुबे, अजय राज पुरोहित तथा युवक मंडल के अध्यक्ष गणेश बारे सहित अनेक प्रतिष्ठित मान्यवरों की उपस्थिति रही।
