छठ पूजा के भव्य आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी ने की शिरकत

छठ पूजा के भव्य आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी ने की शिरकत
- केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान भी रहे उपस्थित
* अमित मिश्रा
बोरीवली : माता माहेश्वरी और राजेन्द्र नगर फ्रुट मार्केट के तमन कासाराम ने पुनीत और पावन पर्व छठ पूजा का भव्य आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में उत्तर मुंबई के जनसेवक पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी तथा केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को गरिमा प्रदान की।
जनसेवक गोपाल शेट्टी ने राजेन्द्र नगर फ्रुट मार्केट, बोरीवली (पूर्व) में सम्पन्न आयोजन में वहां उपस्थित विशाल जनसैलाब को संबोधित भी किया।