मानव अधिकार संगठन ने कविता सिंह को दिया " नेशनल सोशल वर्कर्स एवार्ड " 

मानव अधिकार संगठन ने कविता सिंह को दिया " नेशनल सोशल वर्कर्स एवार्ड " 

  मानव अधिकार संगठन ने कविता सिंह को दिया " नेशनल सोशल वर्कर्स एवार्ड " 

* संवाददाता

     गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) : उत्तर प्रदेश की प्रख्यात लेखिका एवम्  समाजसेविका कविता सिंह को मानव अधिकार संघठन द्वारा "नेशनल सोशल वर्कर्स एवार्ड" से सम्मानित किया गया। 

    बता दें कि कविता सिंह पिछले 6 सालों से समाजसेवा का कार्य करते आ रही हैं। वे फिलहाल समाजिक संस्था " महिला संघ" की उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्षा हैं। इसके अलावा मानव अधिकार संगठन में उत्तर प्रदेश " Women Cell " की प्रदेश अध्यक्षा हैं ।
     कविता सिंह  को अनाथ बच्चों के साथ समय बिताना और उनके लिए कुछ न कुछ करते रहना बहुत ही ज्यादा पसंद है। वे हर विशेष मौकों पर उन बच्चों के साथ उनके अनाथाश्रम जाकर खुशियां बांटती आई हैं । जरूरतमंदों और वृद्धाश्रमों तथा अनाथाश्रमों में अन्नदान और औषधियों का नियमित वितरण उनके सामाजिक कार्य का प्रमुख हिस्सा रहा है।