भोजपुरी सांग 'लईका एगो सावरका' हुआ रिलीज ...
![भोजपुरी सांग 'लईका एगो सावरका' हुआ रिलीज ...](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2023/11/image_750x_655b12e31d08a.jpg)
भोजपुरी सांग 'लईका एगो सावरका' हुआ रिलीज ...
-छा गई खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव
* भोजपुरिया रिपोर्टर
भोजपुरी सांग 'लईका एगो सावरका' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया । इस गाने को वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने खाँटी भोजपुरिया अंदाज में गाया है, जोकि सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। इसके वीडियो का फ़िल्मांकन भी काफी दर्शनीय है। गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी फीलिंग बयां करते हुए जोरदार ठुमका लगाकर सबका मन मोह रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि जब पहली बार किसी को मोहब्बत होती है और उसके दूर रहने पर जो तड़प , जो बेकरारी होती है, वह सब माही श्रीवास्तव ने अपने अदाओं से बयां कर रही हैं। वह दिल की फिलिंग अपने सहेलियों से साझा करते हुए कहती है कि 'हमरे संगे पढ़ेला हमरे क्लास में, बस गईल बाटे ऊ हमरा हर सांस में, अब मन करेला ना रहके फरका ए सखी, दिलवा ले गईल लईका एगो संवरका के सखी...'
लिंकः
https://youtu.be/50lQJjYdRsw?si=FKeVBXtt2EfUua6-
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'लईका एगो सावरका' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने इस गाने को गाकर जहां सबका ध्यान आकर्षित किया है, वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने धमाकेदार ठुमका लगाकर सबका मन मोह लिया है। इसके गीतकार यादव राज , संगीतकार अभिराम पांडे ,वीडियो निर्देशक दिनेश जी तथा कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।