कांदिवली में जागर जाहिर सभा को सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने किया संबोधित
![कांदिवली में जागर जाहिर सभा को सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने किया संबोधित](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2022/11/image_750x_63731cd703542.jpg)
कांदिवली में जागर जाहिर सभा को सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने किया संबोधित
* अमित मिश्रा
कांदिवली : जागर मुंबई की जाहिर सभा संजय नगर , कांदिवली पश्चिम में आयोजित की गई , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर मुंबई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने
इस जागर सभा में उपस्थित विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित किया।
इस विशाल जागर सभा में सांसद श्री गोपाल शेट्टी के अलावा कांदिवली पुर्व के विधायक अतुल भातखलकर, चारकोप के विधायक योगेश सागर, वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, चारकोप के मंडल अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक दिपक उर्फ बाला तावडे, मुंबई सचिव युनुस खान, उत्तर मुंबई के जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, महासचिव दिलिप पंडित, उत्तर मुंबई प्रसिद्धि प्रमुख नीला बेन सोनी, उत्तर मुंबई के युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर शाह एवम् सभी स्थानीय पूर्व नगरसेवक तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।