कांदिवली के 'वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान उद्यान' में पौधारोपण का आयोजन

कांदिवली के 'वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान उद्यान' में पौधारोपण का आयोजन

कांदिवली के 'वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान उद्यान' में पौधारोपण का आयोजन

* संवाददाता

  कांदिवली : एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी तथा महान विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वार्ड 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने कांदिवली के वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान उद्यान में पौधारोपण का आयोजन किया।

   इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के साथ-साथ पूर्व नगरसेविका सुलभा जोशी, चुन्नीलाल चौहान , अशोक दुबे, गोपाल झा (मंडल अध्यक्ष-बिहार प्रकोष्ठ) व मुकेश चौधरी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

   इन सभी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण करते रहने का प्रभावशाली संदेश देकर नागरिकों को जागरूक किया।