गुजरात के पारंपरिक कार्यक्रम "डायरो" के भव्य आयोजन में पहुंचे जनसेवक गोपाल शेट्टी
गुजरात के पारंपरिक कार्यक्रम "डायरो" के भव्य आयोजन में पहुंचे जनसेवक गोपाल शेट्टी
* अमित मिश्रा
मालाड ( मुम्बई ) : श्री राज राजेश्वरी भगवती मां मेलडी मित्र मंडल के तत्वावधान में गुजरात के पारंपरिक 'डायरो' के संगीतमय आयोजन में उत्तर मुंबई के पुर्व सांसद जनसेवक गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी शुभकामनाओं से लिप्त उद्बोधन से उपस्थित भारी जन-समुदाय को संबोधित भी किया।
मुंबई महानगर पालिका मैदान, धनजी वाडी,मालाड (पुर्व) में हुए इस यादगार आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ एडवोकेट ज्ञानमूर्ति शर्मा, पुर्व नगरसेविका संगीता शर्मा तथा वार्ड अध्यक्ष अजय यादव सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित मान्यवर उपस्थित थे।