दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी द्वारा आयोजित "दहिसर वाकाथॉन 2025" में उमड़ा भारी जनसैलाब !

दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी द्वारा आयोजित "दहिसर वाकाथॉन 2025" में उमड़ा भारी जनसैलाब !

दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी द्वारा आयोजित "दहिसर वाकाथॉन 2025" में उमड़ा भारी जनसैलाब !

- आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में फिटनेस, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और देशभक्ति का संदेश प्रसारित करना था

- वन्दे मातरम , जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष से गूंजता रहा सम्पूर्ण परिसर...

  * अमित मिश्रा

   दहिसर (मुंबई)  : “खासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025” के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री एवं सांसद पीयूष गोयल के मार्गदर्शन तथा दहिसर विधानसभा की तेजतर्रार विधायक मनिषा ताई चौधरी के कुशल नेतृत्व में अनुशासनबद्ध रूप से “दहिसर वाकाथॉन 2025” का सफल आयोजन किया गया। 

  इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में फिटनेस, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और देशभक्ति का  संदेश प्रसारित करना था।

   बता दें कि “खासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025” के अंतर्गत आयोजित इस वाकाथॉन द्वारा
 फिट इंडिया-हेल्दी इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रनिर्माण के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का उत्तम प्रयास किया गया था।

 वॉकाथॉन में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने अत्यंत उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया। 

    'दहिसर वाकाथॉन 2025'को लेकर आयोजक मनिषा ताई चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “स्वस्थ्य, जागरूक और आत्मनिर्भर नागरिक ही सशक्त भारत की नींव हैं। फिटनेस के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों का उपयोग और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देना यही सच्चे अर्थों में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मार्ग है।”

  इस आयोजन में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नागरिकों, नारी शक्ति, विद्यार्थियों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने आप में यह एक बेहद सफल और यादगार आयोजन रहा।

  आयोजन को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी दहिसर-पूर्व तथा दहिसर (पश्चिम) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्कृष्ट योगदान दिया जो कि उल्लेखनीय है।