"JIWO बाजार" में नजर आया महिला शक्ति का अनोखा संगम : फ़िल्म स्टारों ने आकर बढ़ाया मान

"JIWO बाजार" में नजर आया महिला शक्ति का अनोखा संगम : फ़िल्म स्टारों ने आकर बढ़ाया मान

"JIWO बाजार" में नजर आया महिला शक्ति का अनोखा संगम : फ़िल्म स्टारों ने आकर बढ़ाया मान

- प्रेसिडेंट डॉ. मंजू लोढ़ा ने महिलाओं का बढ़ाया हौंसला, प्रेरणा और पूर्ण सहयोग से निखारा 'जिओ बाजार'

- आध्यात्मिक गुरुओं के आगमन से पवित्र हुआ परिसर

- इसके आधार स्तंभ केबिनेट मिनिस्टर मंगलप्रभात लोढ़ा  और मुख्य अतिथि फ़िल्म स्टार जैकी श्रॉफ सहित अनेकों दिग्गजों की उपस्थिति से दमक उठा आयोजन

* अमित मिश्रा

   मुंबई : जैन इंटरनेशनल वूमेन ऑर्गनाइजेशन (JIWO) द्वारा आयोजित “JIWO बाजार” प्रदर्शनी का आयोजन 11 सितंबर 2025 को ग्रांट रोड स्थित अवसर बैंक्वेट हॉल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस आयोजन में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पाद और हस्तशिल्प का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। आयोजन के आधार स्तंभ केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात जी लोढ़ा थे, जबकि कार्यक्रम का संचालन संगठन की प्रेसिडेंट डॉ. मंजू लोढ़ा, सेक्रेटरी इंद्रा खीमेसरा और ट्रेज़रर उषा मुनोत ने किया।

   इस अवसर पर आयोजकों को आशीर्वाद देने के लिए पधारे आचार्य नयनपद्म सागरजी महाराज साहेब और विदूषी आर्या मयना श्रीजी महाराज साहेब का सभी को विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ।
  इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्मिता जयकर, नील नितिन मुकेश, गौरव प्रतीक और श्रिमा राय ने  उपस्थित रहकर आयोजन को गौरवान्वित किया।

   इस अवसर पर मुख्य अतिथि जैकी श्रॉफ ने कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर होने की दिशा में यह प्रयास प्रेरणादायी है।
  वहीं स्मिता जयकर ने कहा कि JIWO जैसी संस्थाएँ महिलाओं की क्षमता को मंच प्रदान कर रही हैं। 
  नील नितिन मुकेश ने इसे महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन और समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला आयोजन बताया।
  गौरव प्रतीक ने युवाओं से इस सशक्तिकरण के आंदोलन से जुड़ने की अपील की।
  श्रिमा राय ने कहा कि यह प्रदर्शनी महिला शक्ति और सृजनशीलता की मिसाल है। आयोजन में भारी संख्या में आगंतुकों ने शिरकत कर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया।