पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने जौनपुर के जिला पंचायत सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत यादव को किया सम्मानित

पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने जौनपुर के जिला पंचायत सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत यादव को किया सम्मानित

पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने जौनपुर के जिला पंचायत सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत यादव को किया सम्मानित

* संवाददाता

        कांदिवली ( मुंबई ) :  जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर निवासी तेजतर्रार एवं युवा जिला पंचायत सदस्य डॉ.लक्ष्मीकांत यादव के मुंबई आगमन पर कांदिवली वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने कांदिवली स्थित अपने कार्यालय में शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।  

       पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने क्षेत्र के विकास काम को लेकर चर्चा में बने रहने के लिए और लोकप्रिय युवा नेता के रूप में तेजी से उभरते हुए सितारे को उनके राजनीतिक जीवन में उज्जवल भविष्य की कामना की।

 इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मानिकचंद यादव तथा डॉ.शैलेश बिलगू यादव ने भी उपस्थित रहकर डॉक्टर लक्ष्मीकांत यादव को अपनी शुभकामनाएं दीं।