समाजसेवी दिनेश सिंह का भयानक दुर्घटना में निधन, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने दी श्रद्धाजंलि ...

 समाजसेवी दिनेश सिंह का भयानक दुर्घटना में निधन, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने दी श्रद्धाजंलि ...

 समाजसेवी दिनेश सिंह का भयानक दुर्घटना में निधन, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने दी श्रद्धाजंलि ...

- भाजपा झोपडपट्टी जनता परिषद-चारकोप मंडल के अध्यक्ष थे समाजसेवी स्व. दिनेश सिंह

* संवाददाता

   कांदिवली : भारतीय जनता पार्टी झोपडपट्टी जनता परिषद चारकोप मंडल के अध्यक्ष तथा वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के अत्यंत निकटवर्ती समाजसेवी दिनेश सिंह का एक अत्यंत हृदयविदारक दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन से चारकोप मंडल में सर्वत्र मातम पसर गया है। 
  पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दर्दनाक घटना मंगलवार, दिनांक 25 नवंबर 2025 की रात्रि लगभग 3:10 बजे, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में चांदा थाना के पास NH-56 पर घटी। यह सभी लोग बोलेरो जीप द्वारा एक मांगलिक कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहे थे।
   पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने स्व. दिनेश सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि "ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें। हँसमुख स्वभाव के सदा मुस्कराते रहनेवाले तथा हर किसी के सुख-दुःख में शामिल रहने वाले  मेरे अत्यंत करीबी व अत्यंत विश्वसनीय सहयोगी मित्र का यूं अचानक चले जाना मेरे लिए अत्यंत 'शॉकिंग' है। मेरे पास शब्द ही नहीं बचे हैं ।