मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से पूर्व विधायक श्री घनश्याम दुबे की सदिच्छा भेंट ....

मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से पूर्व विधायक श्री घनश्याम दुबे की सदिच्छा भेंट ....

मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से पूर्व विधायक श्री घनश्याम दुबे की सदिच्छा भेंट ....

_ महाराष्ट्र की राजनीति एवम् वर्तमान परिदृश्य पर दोनों नेताओं ने की चर्चा

* अमित मिश्रा

   मुंबई : महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही श्री एकनाथ शिंदे को लगातार बधाइयां मिल रहीं हैं। कभी शिवसेना के तेजतर्रार विधायक रहे उत्तर भारतीय कद्दावर नेता श्री घनश्याम दुबे ने भी कल मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। यह एक सदिच्छा भेंट थी।


    देर तक चली बैठक में इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने महाराष्ट्र के बदलते परिदृश्य को लेकर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। 

    इस बारे में पूछे जाने पर पूर्व विधायक  श्री घनश्याम दुबे ने कहा कि " माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी से मेरे पुराने और काफी करीबी संबंध रहे हैं। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने पर मैंने उन्हें बधाई दी तथा उत्तर भारतीयों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की।