प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. आलोक शर्मा को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया सम्मानित

प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. आलोक शर्मा को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया सम्मानित
प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. आलोक शर्मा को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया सम्मानित
- श्रीमती ऊषा शेट्टी और डॉ. योगेश दुबे भी रहे उपस्थित
* संवाददाता
   नवी मुंबई : प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. आलोक शर्मा से उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने सदिच्छा भेंट की और उन्हें सम्मानित किया. जनसेवक गोपाल शेट्टी ने डॉक्टर शर्मा को शॉल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए चिकित्सा जगत में उनके द्वारा अनोखी उपलब्धियां भरे कार्यों पर संतोष एवं प्रसन्नता प्रकट करते हुए सम्मानित किया. इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी की धर्मपत्नी श्रीमती ऊषा गोपाल शेट्टी सहित परिवार के अनेक सदस्य एवं डॉ. योगेश दुबे उपस्थित थे .

  बता दें की स्पाइन और सर्वाइकल सर्जरी के लिए डॉक्टर आलोक शर्मा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रख्यात हैं. उन्होंने अब तक अति कठिन समझी जाने वाली न्यूरो सर्जरी के हजारों सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा जगत को नए आयाम व हजारों नागरिकों, विशेषतः दिव्यांग बच्चों को नव जीवन प्रदान किया है.
भारत के चिकित्सा जगत के लिए यह गर्व की बात है कि डॉक्टर आलोक शर्मा जैसे न्यूरो सर्जन हमारे महान भारत देश की माटी के हैं जिनसे विदेश की धरती के  लोग सर्जरी व चिकित्सा के लिए आते हैं और स्वस्थ्य होकर पूर्ण संतोष के साथ अपने देश लौट जाते हैं.