अक्षरा सिंह का गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' का फर्स्ट लुक आउट

अक्षरा सिंह का गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' का फर्स्ट लुक आउट

अक्षरा सिंह का गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' का फर्स्ट लुक आउट : रौद्र रूप में दिखीं अक्षरा

 * भोजपुरिया रिपोर्टर


                शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ भोजपुरी की  सिंगर–एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का  भक्ति के रंग से सराबोर वाली वीडियो वायरल हुआ था और अब उनके अपकमिंग देवी गीत का पोस्टर जारी हुआ है। यह पोस्टर अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया है। यह गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' है, इसमें अक्षरा रौद्र रूप में दिखी हैं। 

  अक्षरा ने इस गाने के फर्स्ट लुक के साथ लिखा कि मेरे नए देवी गीत का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। यह मेरे चैनल से जल्द ही रिलीज होगा। उन्होंने आगे लिखा है कि एक नया अवतार और एक अथक प्रयास से इस बार माता रानी और आपके लिए। जय माता दी। 

      बता दें कि इस गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है और इसके म्युजिक वीडियो में भी धांसू अंदाज में नजर आनेवाली हैं। इस गाने के गीतकार  मनोज मतलबी हैं और संगीतकार हैं शिशिर पांडे । इसके वीडियो डायरेक्टर  एम.के.गुप्ता जॅाय (मनोज), संचालक बिपिन सिंह और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाना है, जो जल्द ही रिलीज होगा। उससे पहले इस गाने का टीजर आउट होगा। इस गाने में अक्षरा का रौद्र रूप नजर आ रहा है। गाने की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने में अक्षरा के साथ तकरीबन 80 डांसर नजर आने वाली हैं। यह अपने आप में एक रिकार्ड है और यह गाने के पैमाने को भी बड़ा करता है।