वरिष्ठ शिक्षण अधिकारियों ने किया रेशमा जेधिया का अभिनंदन

वरिष्ठ शिक्षण अधिकारियों ने किया रेशमा जेधिया का अभिनंदन

वरिष्ठ शिक्षण अधिकारियों ने किया रेशमा जेधिया का अभिनंदन

* संवाददाता

         मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित साध्वी सावित्री बाई फुले उच्च प्राथमिक हिंदी शाला, भायखला पश्चिम में आयोजित कार्यक्रम में पिछले दिनों सेवानिवृत्त हुई विभाग निरीक्षक रेशमा जेधिया का आज वरिष्ठ शिक्षण अधिकारियों ने सम्मान किया।

      इस अवसर पर शिक्षण अधिकारी राजेश कंकल, शिक्षण अधिकारी (माध्यमिक) राजू तड़वी, अधीक्षक निसार खान, प्रशासकीय अधिकारी कैलाश आर्य, प्रशासकीय अधिकारी विजय जाधव, प्रशासकीय अधिकारी अफसाना जिया, विभाग निरीक्षक जगदीश, आरिफा, प्रीति पाटिल तथा उमा शिंदे उपस्थित थे।