BJP :  दहिसर के वरिष्ठ नागरिकों में छाता वितरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन....

BJP :  दहिसर के वरिष्ठ नागरिकों में छाता वितरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन....

 BJP :  दहिसर के वरिष्ठ नागरिकों में छाता वितरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन....

- विधायक मनीषा ताई चौधरी द्वारा उत्कृष्ट आयोजन

* अमित मिश्रा 

  दहिसर : दहिसर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री तथा उत्तर मुम्बई के सांसद पीयूष गोयल के माध्यम तथा स्थानीय विधायक मनीषा ताई चौधरी के प्रयासों से ज्येष्ठ नागरिकों में छाता वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  वार्ड नंबर 01 में द लॉज पार्टी हॉल, डी-मार्ट के सामने, कांदर पाड़ा दहिसर (वेस्ट ) में हुए इस छाता वितरण कार्यक्रम में दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत पांडे, विनोद शास्त्री तथा महेश गौड़ सहित वार्ड के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

      मुंबई में हो रही भारी बारिश से स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों को राहत और सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसकी वरिष्ठ नागरिकों ने भरपूर सराहना की।