आरे मार्ग पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

आरे मार्ग पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

आरे मार्ग पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

- सीनियर पीआय रविन्द्र पाटिल, बॉलीवुड कलाकार अदि ईरानी रहे उपस्थित

* संवाददाता

    गोरेगांव :  गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी स्थित आरे मार्ग पुलिस स्टेशन परिसर में नवनिर्मित अत्यंत दिव्य मंदिर में भगवान श्री गणेश, भगवान श्री गुरुदत्त और भगवान श्री हनुमान जी की दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन के लिए नव-निर्मित मन्दिर को भव्य रूप से सजाया गया था। 

  आरे मार्ग पुलिस स्टेशन के तेजतर्रार और प्रामाणिक सीनियर पीआय रविन्द्र पाटिल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित लोकार्पण तथा प्राण प्रतिष्ठा के उत्कृष्ट और भव्य आयोजन में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अदि ईरानी, वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, अरुण तिवारी, राज मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा, सुभाष जी तथा राजेश शेट्टी सहित अनेकों समाजसेवी और पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे ।